फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर: बसपा नेता के हत्यारों की पहचान हुई, घोषित किया गया इनाम

Sun, 21 Jul 2019 01:51 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बसपा नेता व व्यापार मंडल के जिला संरक्षक रामचंदर जायसवाल की हत्या के विरोध में शुकुलबाजार शनिवार को भी पूरे दिन बंद रही। इस बीच शनिवार भोर तक चले पोस्टमार्टम के बाद बसपा नेता का पार्थिव शरीर परिवारीजनों को सौंप दिया गया। उनका चहोड़ा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन

 
उधर, सूत्रों के मुताबिक, हत्या करने वाले पेशेवर शूटरों की भी पहचान हो गई है। इनके नजदीकी क्षेत्र के ही होने की बात कही जा रही है। इस  बीच एसपी ने आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम भी घोषित कर दिया है। रामडीह सराय निवासी बसपा नेता रामचंदर जायसवाल की शुक्रवार को पेशेवर शूटरों ने शुकुलबाजार में गोली मारकर हत्या कर दी थी।

इसे लेकर दूसरे दिन भी शुकुलबाजार में सन्नाटा पसरा रहा। शनिवार को सुबह से ही घटना के विरोध में कोई भी दुकान नहीं खुली। नतीजा यह रहा कि पूरे दिन बाजार में सन्नाटा रहा। एहतियातन बाजार में पुलिसकर्मी भी तैनात की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें