फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : सीएम आवास की चाहरदीवारी होगी और ऊंची, हॉर्न न बजाने के निर्देश बोर्ड भी लगेंगे

Wed, 25 Sep 2019 11:58 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ में पांच कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास की चाहरदीवारी को और ऊंचा किया जाएगा। फिलहाल मुख्यमंत्री आवास के पीछे की ओर अवध गर्ल्स कॉलेज की तरफ से चाहरदीवारी को ऊंचा करके व्यू कटर लगाया जाएगा।
विज्ञापन


राज्य संपत्ति विभाग के अनुसार सुरक्षा की दृष्टि से चाहरदीवारी को ऊंचा करने के साथ-साथ हॉर्न न बजाने और तेज गति से वाहन न चलाने के निर्देश वाले बोर्ड लगाने के साथ ही अन्य जरूरी काम भी किए जाएंगे। इसके लिए शासन ने 16.99 लाख रुपये की स्वीकृति दे दी है।

वहीं, राज्य संपत्ति विभाग ने बहुखंडीय मंत्री आवास की क्षतिग्रस्त सीवर और पानी लाइन की मरम्मत के लिए 11.13 लाख रुपये मंजूर किए हैं। बहुखंडीय मंत्री आवास के बी ब्लॉक में सीवर और पानी की क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को बदलने के साथ-साथ बेसमेंट में आई सीलन को दूर करने और रंगाई-पुताई के लिए यह राशि स्वीकृत की गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें