फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: काटने पड़ेंगे संविदा बिजलीकर्मी के दोनों हाथ

विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती धीरज कुमार।
विज्ञापन
लखनऊ। दुबग्गा विद्युत उपकेंद्र के संविदाकर्मी धीरज कुमार 27 सितंबर को 11 हजार केवी की लाइन पर काम करते समय करंट की चपेट में आ गए थे। हादसे में वे बुरी तरह झुलस गए थे। पोल से गिरने पर उनके दोनों पैर टूट गए और सिर में गंभीर चोटें आईं। अब डॉक्टरों ने उनके दोनों हाथों को काटने की सलाह दी है।
विज्ञापन

भाई करन के मुताबिक, धीरज के दोनों हाथ गंभीर रूप से झुलस गए थे। डॉक्टरों ने उन्हें काटने की सलाह दी है। गंभीर हालत में भर्ती कराने के बाद अवर अभियंता और एसडीओ ने इलाज का खर्च उठाने का लिखित आश्वासन दिया था, लेकिन बाद में उन्होंने भुगतान से इन्कार कर दिया। परिजनों ने बिजली विभाग के जेई, एसडीओ और आउटसोर्सिंग कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
परिजन कंपनी के खिलाफ थाने भी पहुंचे। इंस्पेक्टर अभिनव वर्मा ने बताया कि एसडीओ एमए मंसूरी से बातचीत हुई है। उनका कहना है कि परिजनों को अब तक 1.60 लाख रुपये की मदद दी जा चुकी है और हादसा बिना शटडाउन लिए पोल पर चढ़कर काम करने के दौरान हुआ। फिलहाल, पुलिस एजेंसी के सुपरवाइजर समेत अन्य अधिकारियों से पूछताछ कर रही है और जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें