एलडीए ने सभी कम्युनिटी सेंटरों का किराया शुक्रवार से बढ़ा दिया गया है।
बुकिंग कराने वालों को नई दरों से भुगतान करना होगा। कम्युनिटी सेंटरों का किराया प्राधिकरण करीब 25 फीसदी तक बढ़ाया है।
वर्ष-2010 से एलडीए के कम्युनिटी सेंटरों और इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान का किराया नहीं बढ़ाया गया था। मगर अब इन केंद्रों में शादी विवाह कर पाना खासा मुश्किल हो जाएगा।
सभी जगह किराया करीब 25 फीसदी तक बढ़ाया जा रहा है। प्राधिकरण के आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार की देर शाम इस आशय की जानकारी दी।