फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कवयित्री स्व. सीमाक्षी के काव्य संग्रह का विमोचन

विज्ञापन
स्वर्गीय कवयित्री सीमाक्षी श्रीवास्तव के काव्य संग्रह मैं बांसुरी हूं... का एमएलसी पवन सिंह चौह
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के तत्वावधान में अंतर्रध्वनि फाउंडेशन और युवा साहित्य चेतना मंच के सहयोग से दिवंगत कवयित्री सीमाक्षी श्रीवास्तव के काव्य संग्रह मैं बांसुरी हूं... का विमोचन किया गया। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संस्थान में बृहस्पतिवार शाम हुए इस समारोह में कवयित्री सम्मेलन का आयोजन भी किया गया। अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सुरेश ने की। मुख्य अतिथि एमएलसी पवन सिंह चौहान के अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में संदीप बंसल, अनुराग मिश्र, शिवपाल सांवरिया और साकेत शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन


कुछ वर्ष पूर्व कोरोना में समीक्षा श्रीवास्तव का निधन हो गया था। आयोजक कवि विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि अमित अनपढ़ के संयोजन में हुए कवयित्री सम्मेलन में डॉ. सुमन दुबे, रंजना शेखर, शीतल बाजपेयी, डॉ. शोभा दीक्षित भावना , व्याख्या मिश्रा, सरला शर्मा, रंजना सिंह हया, वर्षा श्रीवास्तव, रश्मि शरद और श्रुति सतत ने काव्यपाठ किया। संचालन बिंदु जैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें