फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब चलती बस में ही बुक करें खाना, परिवहन निगम ने ढाबों से किया अनुबंध 

Fri, 10 May 2019 06:27 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

परिवहन निगम के चालक एवं परिचालक अब अवैध ढाबों पर बस को खड़ी करके खानपान के नाम पर यात्रियों का नुकसान नहीं करा पाएंगे। अब ये बसें निगम से अनुबंधित ढाबों पर ही रुकेंगी और यात्री चलती बस में भूख लगने पर पहले से ही थाली बुक करा सकेंगे। बस जब अनुबंधित ढाबे पर रुकेगी तो यात्री के पास खाना पहुंच जाएगा। 

विज्ञापन


परिवहन निगम ने अभी यह सुविधा लखनऊ से तीन रूट पर ट्रायल के रूप में शुरू की है। जिसमें लखनऊ-इलाहाबाद, लखनऊ-सुल्तानपुर एवं लखनऊ-बहराइच रूट शामिल है। निगम के मुख्य प्रधान प्रबंधक (संचालन) राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि यात्रियों को खाना बुक करने के लिए  मोबाइल के प्ले स्टोर से ‘मील ऑन रोड’ एप डाउनलोड करना होगा। एप पर यात्री को रास्ते में आने वाले अनुबंधित ढाबों का विवरण मिल जाएगा, इसके बाद अगले जिस स्टाप पर भोजन की जरूरत हो तो वहां का खाना बुक कर सकेंगे। 
विज्ञापन


किस रूट पर कहां ढाबे
लखनऊ-इलाहाबाद- लखनऊ : कुचरिया और ऊंचाहार
लखनऊ-बहराइच-लखनऊ : रामनगर
लखनऊ-सुल्तानपुर-लखनऊ : भिखरा और इंहौना

यात्रियों को फायदे
- खुफिया कैमरे के जरिये ढाबे की निगरानी
- खानपान की चीजों की गुणवत्ता की जांच होगी
- अवैध ढाबे पर बस खड़ी होने की शिकायत खत्म

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें