दिवंगत रिटायर्ड आईएएस अधिकारी रमेशचंद्र की रचनाओं के काव्य संग्रह गीतांश का विमोचन रविवार को हुआ।
पूर्व आईएएस आरके मित्तल की अध्यक्षता में हिंदी संस्थान के निरालानगर सभागार में हुए आयोजन में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. शंभुनाथ, अशोक पांडेय ने उनके काव्य संग्रह का विमोचन किया।
इस मौके पर महेशचंद्र कठेरिया, डाॅ. अमिता दुबे, अलकनन्दा चंद्रा समेत तमाम साहित्य अनुरागी मौजूद रहे।