फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शब्दों में बयां हुई एक आतंकी की प्रेम कहानी

Tue, 22 Jul 2014 11:24 AM IST
नीरज अंबुज/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
ज़रार पाकिस्तानी युवक है। जो हालातों में फंसकर आतंकवादी बन जाता है पर, जब वह मुम्बई के ताजमहल होटल पर हमला करने आता है तो उसकी मुलाकात फिल्म अभिनेत्री हंसा नूरी वालिया से होती है। फिर शुरू होती है प्रेम की ऐसी कहानी, जो विवाह के बंधनों से परे होती है।
विज्ञापन


यह सार है नवोदित लेखिका जसप्रीत टोंक के पहले उपन्यास ‘ब्लैक वॉटर व्हाइट फियर’ का। सोमवार को होटल ताज में आयोजित वार्ता के दौरान लेखिका ने बताया कि असुरक्षा की भावना जब मुहब्बत में प्रवेश करती है तो अजीबोगरीब हालात पैदा होते हैं।

उपन्यास अंग्रेजी में है और इसका हिंदी संस्करण भी प्रकाशित करने की योजना बनाई जा रही है। लेखिका ने बताया कि मुंबई निवास के दौरान जिंदगी को नई दिशा मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाउलो कोलो और खालिद हुसैनी उनकी पसंदीदा लेखक हैं। वे मानती हैं कि लेखक को अपनी राय उपन्यास में नहीं डालनी चाहिए।

फिलहाल, वे मातृसत्तात्मक परिवार पर आधारित उपन्यास पर काम कर रही हैं, जिसमें तीन पीढ़ियों की कुल माताओं की कहानी है।

वार्ता के दौरान लखनऊ मैनेजमेंट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव एमए खान, लेखिका परवीन तलहा, चंद्रप्रकाश आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें