फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मंदिर परिसर में ‘दस्तरखान’ लिखे पैकेट से निकलीं हड्डियां

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जानकीपुरम स्थित सहारा ग्रेस सोसाइटी के परिसर स्थित बारेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार सुबह संदिग्ध पैकेट से सनसनी फैल गई। मंदिर में पूजा करने पहुंचे लोगों ने भगवान के सामने एक पैकेट देखा। ‘दस्तरखान’ लिखे पैकेट में हड्डियां, कोल्डड्रिंक की खाली बोतलें और आपत्तिजनक खाद्य सामग्री के अवशेष मिले।
विज्ञापन

मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष एडवोकेट प्रदीप राय ने बताया कि मंदिर परिसर में पशुओं का प्रवेश प्रतिबंधित है। यह पैकेट शरारती तत्व ने फेंका है। पहले भी ऐसी हरकतें हो चुकी हैं, जिससे लोगों में नाराजगी है।

घटना के बाद तत्काल प्रभाव से मंदिर और परिसर में अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए हैं। प्रदीप राय ने पुलिस कमिश्नर समेत अन्य अधिकारियों के पास ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें