यूपी के लखनऊ में डॉक्टरों ने महिला के हाथ में हुए बोन ट्यूमर का ऑपरेशन करके उसे ठीक किया। उसके हाथ ने काम करना बंद कर दिया था। महिला सीतापुर की रहने वाली है। उसके बाएं हाथ में फ्रैक्चर हो गया था। एक महीने बाद प्लास्टर खुला तो हाथ काम नहीं कर रहा था। इस पर ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय की ओपीडी में दिखाया।
सीतापुर निवासी उस्मान की 26 वर्षीय पत्नी मोमिना के बाएं हाथ में तीन महीने पहले फ्रैक्चर हो गया। नजदीकी अस्पताल के डॉक्टर का चढ़ाया प्लास्टर एक माह बाद खुला तो दर्द से राहत नहीं मिली। साथ ही हाथ ने भी काम करना बंद कर दिया।
यह भी पढ़ेंः- अयोध्या: चंपत राय की दो टूक, प्राण प्रतिष्ठा शब्द सुनकर कृपया न आएं, किसी को बुलाया नहीं गया; मौसम भी प्रतिकूल
अस्पताल सीएमएस डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि बोन ट्यूमर के कारण हड्डी गल गई थी। चार घंटे की सर्जरी के बाद ट्यूमर को निकालकर प्लेट लगा दी गई। इसके साथ ही ट्यूमर को जांच के लिए भेजा गया है। डॉ. सिंह ने बताया कि इस अस्पताल में बोन ट्यूमर से जुड़ी यह पहली सर्जरी है।