फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फ्रैक्चर के बाद हाथ में पनपे बोन ट्यूमर ने गला दी हड्डी, डॉक्टरों ने सर्जरी करके किया ठीक

Mon, 02 Jun 2025 11:38 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

फ्रैक्चर के बाद महिला के हाथ में पनपे बोन ट्यूमर ने हड्डी गला दी। इससे उसके हाथ ने काम करना बंद कर दिया। लखनऊ में डॉक्टरों ने सर्जरी करके उसे ठीक किया। अब उसका हाथ काम करने लगा है। 
विज्ञापन
मरीज का इलाज करते डॉक्टर। (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के लखनऊ में डॉक्टरों ने महिला के हाथ में हुए बोन ट्यूमर का ऑपरेशन करके उसे ठीक किया। उसके हाथ ने काम करना बंद कर दिया था। महिला सीतापुर की रहने वाली है। उसके बाएं हाथ में फ्रैक्चर हो गया था। एक महीने बाद प्लास्टर खुला तो हाथ काम नहीं कर रहा था। इस पर ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय की ओपीडी में दिखाया।

विज्ञापन


यहां डॉक्टर ने जांच करवाई तो पता चला कि महिला के हाथ में बोन ट्यूमर है। इससे उसके हाथ की हड्डी गल गई थी। डॉक्टरों ने सर्जरी करके ट्यूमर को निकाल दिया। अब महिला का हाथ काम करने लगा है। दावा है कि इस अस्पताल में बोन ट्यूमर की पहली बार सर्जरी हुई है।

प्लास्टर एक माह बाद खुला तो दर्द से राहत नहीं मिली

सीतापुर निवासी उस्मान की 26 वर्षीय पत्नी मोमिना के बाएं हाथ में तीन महीने पहले फ्रैक्चर हो गया। नजदीकी अस्पताल के डॉक्टर का चढ़ाया प्लास्टर एक माह बाद खुला तो दर्द से राहत नहीं मिली। साथ ही हाथ ने भी काम करना बंद कर दिया।

यह भी पढ़ेंः- अयोध्या: चंपत राय की दो टूक, प्राण प्रतिष्ठा शब्द सुनकर कृपया न आएं, किसी को बुलाया नहीं गया; मौसम भी प्रतिकूल

विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने दस दिन पहले मोमिना को ठाकुरगंज अस्पताल की ओपीडी में दिखाया। आर्थोपैडिक सर्जन डॉ. कर्मवीर ने जांच करवाई। इसकी रिपोर्ट में मोमिना के हाथ में बोन ट्यूमर का पता चला। इस पर डॉक्टर ने ऑपरेशन की सलाह दी, जिस पर मरीज के परिजन राजी हो गए।

अस्पताल में बोन ट्यूमर से जुड़ी यह पहली सर्जरी हुई

अस्पताल सीएमएस डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि बोन ट्यूमर के कारण हड्डी गल गई थी। चार घंटे की सर्जरी के बाद ट्यूमर को निकालकर प्लेट लगा दी गई। इसके साथ ही ट्यूमर को जांच के लिए भेजा गया है। डॉ. सिंह ने बताया कि इस अस्पताल में बोन ट्यूमर से जुड़ी यह पहली सर्जरी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें