फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बम' ने रोक दी सलमान की 'जय हो'

Sat, 25 Jan 2014 03:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान खान की फिल्म जय हो के एक शो के दौरान बम की अफवाह से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


मामला लखनऊ से करीब 120 किलोमीटर दूर नेपाल सीमा से सटे बहराइच जिले का है।

यहां के कुमार थिएटर में 'जय हो' का दूसरा शो शुरू ही हुआ था कि जिले के एसपी के पास कॉल पहुंची कि वहां बम रखा हुआ है और आधे घंटे में ब्लास्ट हो जाएगा।

बम की सूचना मिलते ही एसपी ने नगर और देहात की पुलिस को तुरंत मौके पर भेजा। साथ ही दो सीओ और एलआईयू के लोगों को भी कुमार टॉकीज रवाना कर दिया गया।

पुलिस ने फिल्म बीच में ही रुकवा दी और सिनेमाहॉल को सीज कर लिया गया। लोगों को वहां से बाहर निकाला गया और जांच शुरू हुई।

बम निरोधक दस्ता न होने की वजह से पुलिस भी अंदर जाने से कतरा रही थी। इसकी वजह से काफी परेशानी भी हुई।

हालांकि, करीब दो घंटे की छानबीन के बावजूद सिनेमाहॉल में कोई बम नहीं मिला। अब पुलिस, उस नंबर को ट्रेस कर रही है, जिससे सिनेमाहॉल में बम होने की अफवाह फैलाई गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें