फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में कूड़े के ढेर में मिला बम, बच्चे ने बॉल समझकर खेलने पटका, धमाके में घायल

Wed, 07 Apr 2021 02:59 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

- हसनगंज के मक्कागंज इलाके में मंगलवार सुबह हुई घटना, ट्रामा सेंटर मे भर्ती
- स्थानीय लोगों ने नगर निगम पर लगाया कूड़ा उठान में लापरवाही का आरोप
विज्ञापन
सीसीटीवी में बम धमाके से पहले की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हसनगंज के मक्कागंज में मंगलवार सुबह आधा दर्जन से अधिक बच्चे खेलते हुए घर की तरफ जा रहे थे। इसी बीच 12 साल के सचिन ने कूडे़ के ढेर से गेंद समझकर बम उठा लिया। कुछ दूर तक हाथ में लेकर खेलता रहा। इसके बाद सभी साथी कुछ दूर हो गये तो उसने सड़क पर पटक दिया। तेज धमाके की आवाज के साथ बम फट गया।  इस दौरान सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया। चारो तरफ धुआं फैल गया। तेज धमाके की आवाज से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। लोग धमाके की आवाज की तरफ भागे। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सचिन को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पूरी घटना वहीं पास के एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


हसनगंज के मेहंदी गंज डालीगंज निवासी छोटेलाल निजी कंपनी में काम करते हैं। उनका बेटा सचिन मंगलवार सुबह मक्कागंज में दोस्तों के साथ खेल रहा था। इस बीच उसकी नजर कूड़े के ढेर में पड़े बम पर पड़ गई। सचिन ने गेंद समझकर उसे उठा लिया। कुछ दूर तक उसे हाथ में खेलता हुआ आगे गया। इसके बाद उसके पीछे चल रहे अन्य बच्चे जैसे ही तिराहे के पास से दूसरी तरफ मुड़े तो उसने बम को सड़क पर फेंक दिया। अचानक तेज धमाके से पूरे इलाके में धुआं फैल गई। धमाके की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वहीं लोग दहशत में आ गये। कुद देर तक धुआं ही दिखता रहा। धुआं हटने के बाद आसपास के लोगों ने देखा कि सचिन सड़क पर घायल पड़ा है। उसे तड़पता देख लोगों ने पुलिस व उसके परिवारीजनों को सूचना  दी।

नगर निगम पर कूड़ा न उठाने का आरोप
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि नगर निगम पिछले कई दिनों से कूड़े की उठान नहीं कर रहा है। जिसके कारण मुहल्ले में काफी कूड़ा इकट्ठा हो गया है। नगर निगम अगर रोज कूड़ा उठवाता तो शायद यह हादसा न होता। इसकी शिकायत भी की गई लेकिन कोई कार्यवाही नहीं होती है। वहीं प्रभारी निरीक्षक अमरनाथ वर्मा के मुताबिक सचिन के गले व पैर में चोट लगी है। उसे स्थानीय लोगों की मदद से ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जिसे वह बाल समझकर खेल रहा था। वह सुतली बम था। शाम तक उसकी हालत में सुधार हो रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


चौक में स्कूल गेट पर मिला था हैंड ग्रेनेड
कूड़े के ढेर में बम मिलना और सार्वजनिक स्थानों इस तरह के अन्य विस्फोटक मिलने की घटना पहली नहीं है। इसके पहले पिछले साल जून में चौक के भीमनगर  इलाके मे स्थित प्राथमिक विद्यालय के गेट पर देर शाम को एक हैंडग्रेेनेड मिला था। जिसके बाद इलाके में दहशत फैल गई थी। पुलिस ने ग्रेनेड को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक चौक विश्वजीत सिंह के मुताबिक ग्रेनेड काफी पुराना था। कैसे स्कूल के गेट पर पहुंचा। इसकी जांच की जा रही है। आसपास के बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों में किसी द्वारा रखे जाने की पुष्टि नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें