फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दुकानदार के मुंह पर उड़ेली खौलती चाय

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

- बीबीडी में आतिफ विहार कॉलोनी की घटना
- पुलिस ने चार आरोपियों पर दर्ज किया केस
लखनऊ। बीबीडी में नशे में धुत दबंगों ने मंगलवार को आतिफ विहार कॉलोनी निवासी दुकानदार पवन कुमार तिवारी के चेहरे पर खौलती चाय उड़ेल दी। गनीमत रही कि पवन का चेहरा हल्का झुलसा। मामले में बीबीडी पुलिस ने उसी रात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।
विज्ञापन



पवन के मुताबिक वह घर के पास ही ज्योति फंडा शिव शक्ति आश्रम नाम से दुकान चलाते हैं । मंगलवार को शाम 6:30 बजे दो युवक दुकान पर चाय पीने पहुंचे थे। उन्होंने दोनों को चाय दी थी, जो गिर गई। इस पर पवन ने दोनों को दोबारा चाय बना कर दे दी। आरोप है कि किसी बात को लेकर दोनों भड़क गए और उनसे गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर आरोपी वहां से चले गए। पीड़ित का आरोप है कि करीब आधे घंटे बाद वही आरोपी दो साथियों के साथ दोबारा दुकान पर आ गए। आरोपियों ने पवन को बुरी तरह से पीटा फिर चूल्हे पर चढ़े भगोने में खौलती चाय उनके मुंह पर उड़ेल दी। इंस्पेक्टर बीबीडी राम सिंह के मुताबिक पूछताछ में पता चला कि आरोपी नशे में थे। घटनास्थल व उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें