फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: किशोरी पर फेंका खौलता पानी, झुलसी

Mon, 03 Jun 2024 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पिता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जमुनहा (श्रावस्ती)। कंपोजिट विद्यालय जमुनहा से रविवार खेलकर लौट रही किशोरी पर दुकानदार ने जग से खौलता पानी फेंक दिया। इससे वह झुलस गई। मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने उसे निजी चिकित्सक के पास पहुंचाया। वहीं, किशोरी के पिता की तहरीर पर जमुनहा चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मल्हीपुर थाना क्षेत्र के जमुनहा बाजार निवासी जीवन लाल गुप्ता ने बताया कि उनकी पुत्री राधा गुप्ता (16) मंदबुद्धि है। रविवार को वह कंपोजिट विद्यालय जमुनहा परिसर में खेल रही थी। वहां से वापस लौटते समय रास्ते में वह बिरयानी की दुकान के सामने खड़ी हो गई। इस दौरान दुकानदार के नौकर ने उसे कई बार वहां से भगाया। लेकिन वह वहीं खड़ी रही। इसी बीच दुकानदार ने उसके पर जग से खौलता पानी फेंक दिया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। राधा की चीख पुकार सुनकर पहुंचे परिवार के लोग उसे पास के ही निजी चिकित्सक के पास ले गए। जीवन लाल गुप्ता ने जमुनहा चौकी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जमुनहा चौकी प्रभारी राम सजीवन निषाद ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच की जा रही है। दोषी दुकानदार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें