फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पेड़ की डाल से लटकता मिला 10 दिन से लापता युवक का शव, परिजन लगातार कर रहे थे तलाश

Thu, 18 Jun 2026 02:21 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में 10 दिन से लापता युवक का शव नदी किनारे पेड़ की डाल से लटकता मिला। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
अभिषेक रावत की फाइल फोटो, जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में गोसाईंगंज के घुसकर निवासी अभिषेक रावत (22) का शव बृहस्पतिवार को सिफ़तनगर में नदी के किनारे पेड़ की डाल से लटकता मिला। वह 10 दिन से लापता था। परिजन और पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर गोसाईंगंज दिलेश कुमार सिंह के मुताबिक, अभिषेक शटरिंग का काम करता था। करीब 10 दिन पहले वह घर से निकला था। देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों की सूचना पर गुमशुदगी दर्ज करके पुलिस उसकी खोजबीन कर रही थी। इसी बीच बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे उसका शव गोमती नदी के किनारे जंगल में पेड़ की डाल से लटकता मिला। 

मामला खुदखुशी का लग रहा है

पुलिस के अनुसार, शव कई दिन पुराना होने के चलता सड़ चुका है। प्रथम दृष्टया मामला खुदखुशी का लग रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें