फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: घर से निकले युवक की पेड़ की डाल से लटकी मिली लाश, कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस; जांच जारी

Sun, 10 May 2026 12:21 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

अमेठी में घर से निकले युवक की लाश पेड़ की डाल से लटकी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मौके पर लोगों की भीड़, आशीष की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अमेठी में कटरा राजा हिम्मत सिंह निवासी रामपाल के पुत्र आशीष सरोज (24) का शव रविवार सुबह प्रतापगढ़ जिले में बेला देवी मंदिर के पीछे सई नदी किनारे संदिग्ध हालात में पेड़ की डाल से लटका मिला। युवक का शव बैग के सहारे फंदे से लटक रहा था। लोगों ने देखा तो इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आशीष शनिवार को घर से निकला था। इसके बाद रविवार सुबह उसका शव घर से करीब 50 किलोमीटर दूर प्रतापगढ़ में मिला। युवक प्रतापगढ़ कैसे पहुंचा और किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई, इसे लेकर रहस्य बना हुआ है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरक्षण करके जांच शुरू की है।

मौके पर फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर आसपास के क्षेत्र से साक्ष्य जुटाए। पुलिस युवक के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल और हाल के संपर्कों की जानकारी खंगाल रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस आत्महत्या और अन्य बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बेटे का शव देख परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें