फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: निजी सुरक्षा गार्ड का शव कमरे में मिला

Wed, 09 Sep 2026 02:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। निजी सुरक्षा गार्ड अवधेश कुमार यादव (40) का शव मंगलवार सुबह बिजनौर कस्बे में किराये के कमरे में मिला। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकलने पर पड़ोसियों ने उन्हें जगाने की कोशिश की, तब घटना का पता चला। सूचना पर मकान मालिक और पुलिस मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

बाराबंकी देवा के सिपहिया गांव निवासी अवधेश बिजनौर में चंद्रभान के मकान में किराये पर रहते थे। इंस्पेक्टर बिजनौर कपिल गौतम के मुताबिक, शुरुआती जांच में पता चला है कि कुछ दिन पहले हुए हादसे में अवधेश के पैर में चोट लगी थी। चोट में संक्रमण होने की बात सामने आई है। आशंका है कि इसी के चलते उनकी मौत हुई। हालांकि, मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। अवधेश के बड़े भाई रघुराज ने बताया कि वह अविवाहित थे और वर्ष 2012 से परिवार से अलग रह रहे थे। इंस्पेक्टर के मुताबिक, परिजनों ने फिलहाल किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें