फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बांक नाले में मिला लापता श्रमिक का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
सुरेंद्र (फाइल फोटो)
विज्ञापन
निगोहां। चार दिन से लापता परसपुर ठट्ठा गांव निवासी श्रमिक सुरेंद्र (35) का शव रविवार सुबह घर से करीब दो किलोमीटर दूर निगोहां के बाजपेईखेड़ा गांव के बाहर बांक नाले में उतराता मिला। पिता सियाराम ने बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


सियाराम के मुताबिक, सुरेंद्र बीते बृहस्पतिवार को मजदूरी करने पास के गांव गए थे। इसके बाद वह लापता हो गए। दो दिन तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने शनिवार को निगोहां थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। रविवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के किनारे बांक नाले में सुरेंद्र का शव उतराता देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाया। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।

थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि पिता का आरोप है कि बेटे की हत्या कर शव नाले में फेंका गया है। सुरेंद्र के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। परिजनों ने किसी पर संदेह नहीं जताया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सुरेंद्र के परिवार में पत्नी शोभावती, दो बेटे और दो बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें