फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लापता मजदूर का शव शारदा नहर में मिला

Tue, 28 Jul 2026 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
दुबग्गा। तीन दिन से लापता श्रमिक का शव सोमवार को पारा में शारदा नहर में उतराता मिला। पुलिस ने शव निकलवाकर युवक के घरवालों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के मुताबिक युवक की पहचान सीतापुर के कोतवाली देहात क्षेत्र के गुराईपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार गौतम (35) के रूप में हुई है। वह पारा में अपने भाई रवि और पवन के साथ किराये के मकान में रहते थे। वह तीन दिनों से लापता थे। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। शारदा नहर में शव मिलने की सूचना पर धर्मेंद्र के भाई रवि मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। एसीपी शकील अहमद ने बताया जांच में सामने आया है कि धर्मेंद्र शराब के आदि थे। फिलहाल परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें