फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लापता बिजली मैकेनिक का शव होटल में लटका मिला

Fri, 10 Jul 2026 02:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। गोमीनगर के उजरियांव निवासी बिजली मैकेनिक शमीम (24) का शव नाका स्थित परम होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला। वह मंगलवार से लापता थे। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों ने फिलहाल किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी नाका विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि मंगलवार सुबह शमीम घर से डीएल बनवाने के लिए आरटीओ जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन देर रात तक नहीं लौटे। इसके बाद परिजनों ने गोमतीनगर थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई। जांच में पता चला कि शमीम रैपिडो बाइक से जाते हुए सीसीटीवी में दिखाई दिए थे, लेकिन इसके बाद उनकी लोकेशन नहीं मिल सकी।
बुधवार दोपहर शमीम नाका स्थित होटल परम पहुंचे और कमरा नंबर 204 में रुके थे। काफी देर तक कमरे से बाहर न निकलने पर होटल कर्मचारियों को शक हुआ। उन्होंने मैनेजर को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। डुप्लीकेट चाबी से कमरा खोला गया तो शमीम चादर के सहारे पंखे से लटके मिले। इसी दौरान गुमशुदगी की जांच कर रही गोमतीनगर पुलिस भी होटल पहुंच गई और शव की पहचान शमीम के रूप में की। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शमीम का मोबाइल फोन कमरे से बरामद हुआ, जो स्विच ऑफ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। घरवाले कोई आरोप लगाते हैं तो जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें