फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ढाबे के लापता कर्मचारी का शव मिला, हत्या का आरोप

Wed, 14 Feb 2024 04:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज इलाके से सात फरवरी को लापता ढाबा कर्मचारी का शव उसी दिन चौक में टीले वाली मस्जिद के पास पड़ा मिला। सोमवार को परिजनों ने शव की पहचान करते हुए गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाकर पोस्टमार्टम हाउस में हंगामा किया। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


अलीगंज के कलमापुर निवासी गुड्डू रावत (45) गल्ला मंडी स्थित ओमप्रकाश के ढाबे पर काम करते थे। सात फरवरी की दोपहर तीन बजे गुड्डू ढाबे से अचानक लापता हो गए। सात फरवरी को ही गुड्डू का शव चौक में टीले वाली मस्जिद के पास सड़क किनारे मिला था। शिनाख्त नहीं हो पाने पर चौक पुलिस ने लावारिस में पंचायतनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
10 फरवरी को परिजनों ने अलीगंज थाने में गुड्डू की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। अलीगंज पुलिस व ढाबा संचालक को गुड्डू का शव मिलने का पता चला तो सोमवार को परिजनों को खबर दी गई। परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव की पहचान की। मंगलवार को गुड्डू का पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों ने गांव के ही तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मृतक के रिश्तेदार रामचंदर का आरोप है कि सात फरवरी को गांव के तीन लोग ढाबे से गुड्डू को बुलाकर ले गए थे।
विज्ञापन

चौक पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया और टीले वाली मस्जिद के पास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कराए तो गुड्डू अकेले ही जाते दिखे। अलीगंज इंस्पेक्टर विनोद कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शॉक एंड हैमरेज से मौत होने की जानकारी हुई है। परिजनों के आरोपों को लेकर भी छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें