फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लापता ऑटो चालक का शव गोमती नदी में मिला

Sun, 22 Nov 2026 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। हजरतगंज में 1090 चौराहे के पास शनिवार को गोमती नदी में ऑटो चालक मोहम्मद इरफान (35) का शव उतराता मिला। वह कालिदास मार्ग के निवासी थे और 17 नवंबर से लापता थे।
विज्ञापन

मोहम्मद इरफान के बेटे सुहैल के मुताबिक, 17 नवंबर को पिता बिना बताए मोबाइल घर पर छोड़कर चले गए थे। देर रात तक नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। अगले दिन उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई। शनिवार दोपहर नदी में शव उतराता देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकाला गया। सुहैल ने बताया कि वहां मौजूद एक परिचित ने उन्हें इसकी जानकारी दी। घटनास्थल पर जाकर उन्होंने शव की पहचान पिता के रूप में की।
सुहैल ने बताया कि पिता कुछ दिनों से बीमार थे और परेशान रहते थे। परिवार में पत्नी सीमा बानो, एक बेटा और बेटी हैं। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्र ने बताया कि शुरुआती जांच में घर में विवाद के बाद इरफान के नदी में छलांग लगाने की बात सामने आई है। परिवार ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें