फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: खेत में मिला विवाहिता का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका; होली पर आई थी मायके

Mon, 16 Mar 2026 11:31 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

अमेठी में विवाहिता का शव खेत में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। वह होली पर मायके आई थी। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
जानकारी देते एएसपी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अमेठी में सोमवार को विवाहिता का शव गेहूं के खेत में पड़ा मिला। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि मृतका होली पर मायके आई थी। सुबह गांव के लोग शौच के लिए गए थे, तब खेत पर उसकी लाश देखी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। एएसपी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।

एएसपी ने बताया कि विवाहिता का शव खेत में मिला है। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें