फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, दहेज हत्या की एफआईआर

Sun, 19 Jul 2026 02:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। नगवामऊ गांव में शनिवार की दोपहर प्रीति गौतम (24) का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। उनके भाई धीरज ने बहन के छह ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

चिनहट के भिटारी गोयला निवासी प्रीति गौतम की शादी 4 जून 2025 को बख्शी का तालाब के नगवामऊ निवासी अरुण कुमार से हुई थी। धीरज का आरोप है कि अरुण और अन्य ससुराल वाले बहन को दहेज के लिए अक्सर मारते-पीटते थे। प्रीति को पति और ससुराल वालों ने इतना प्रताड़ित कर दिया कि उसने पंखे से साड़ी के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि पति अरुण कुमार, सास कंचना, ससुर जंग बहादुर, जेठानी सुनीता, फूफा अनिल और बुआ आशा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें