लखनऊ में 19 नवंबर से लापता मजदूर का शव रविवार को बांक नाले में उतराता मिला। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। अब पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
राजधानी लखनऊ में चार दिन से लापता मजदूर का शव रविवार को बांक नाले में उतराता मिला। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
घटना निगोहां थाना क्षेत्र के परसपुर ठठ्ठा गांव की है। गांव निवासी सियाराम के मुताबिक, उनका बेटा सुरेंद्र कुमार 19 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे मजदूरी करने के लिए घर से निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद उन्होंने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। कोई जानकारी न मिलने पर शनिवार को थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई।
इधर, रविवार को दयालपुर स्थित बांक नाले में युवक का शव पानी में उतराता दिखाई दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर उसकी शिनाख्त कराई। मृतक की पहचान सुरेंद्र कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।