फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नदी में कूदने वाली छात्रा का शव बरामद

Mon, 06 Jan 2025 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। 1090 चौराहे के पास शनिवार शाम नदी में कूदने वाली छात्रा ठाकुरगंज निवासी मीनाक्षी शुक्ला (19) का शव रविवार सुबह बरामद किया। एसीपी हजरतगंज विकास कुमार जायसवाल ने बताया कि लालाबाग निवासी प्राइवेट कंपनीकर्मी दयाशंकर शुक्ला की बेटी मीनाक्षी नवयुवक महाविद्यालय में बीकॉम थर्ड सेमेस्टर की छात्रा थीं। शनिवार शाम पेपर देने के बाद शाम करीब 5:40 बजे 1090 के पास पहुंची और गोमती में छलांग लगा दी थी। बैग से सुसाइड नोट मिला था। रविवार सुबह साढ़े सात बजे मीनाक्षी का शव पिपराघाट के पास नदी से बरामद किया गया। परिवार में मां सरोजनी और दो भाई दीपक व सुधीर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें