राजधानी के बलरामपुर अस्पताल में संविदा कर्मी का शव फंदे पर लटकता मिला। उसके पिता वहीं पर लिफ्ट ऑपरेटर के पद पर तैनात हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
राजधानी लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में रविवार को संविदा कर्मी का शव फंदे पर लटकता मिला। कर्मियों ने देखा तो अफरातफरी मच गई। खबर फैली तो लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
एसएसबी ब्लॉक स्थित गार्ड रूम में शाम को लिफ्ट ऑपरेटर गजेंद्र सिंह का बेटा अखंड फंदे से लटकता मिला। अखंड दो वर्ष पहले अस्पताल में संविदा पर रखा गया था। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे।
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने अस्पताल कर्मियों की मदद से शव को नीचे उतारा। मौका मुआयना करके साक्ष्य जुटाए। कर्मियों से बात करके जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।