फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नहर में मिला था शव, दो वर्ष बाद तीन पर हत्या का केस

Fri, 28 Nov 2025 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
नगराम। दो वर्ष पहले शारदा सहायक नहर (इंदिरा नहर) में युवक की लाश मिलने के मामले में कोर्ट के आदेश पर तीन आरोपियों के विरुद्ध बृहस्पतिवार को नगराम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। एसओ के अनुसार शव कहीं बाहर से बहकर आया था। फिलहाल विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जनपद सीतापुर के थाना रामपुर के सलोना बीबीपुर निवासी विशुन कुमार की ओर से प्रस्तुत वाद के अनुसार उनके पुत्र मनीष ने पांच मई 2023 को थाना रामपुर सीतापुर के समहिया निवासी रामदुलारे की बेटी रिंकी से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद दोनों लखनऊ शहर आकर किराये का कमरा लेकर रहने लगे। इस विवाह से रिंकी के परिजन नाराज थे। रिंकी की बड़ी बहन शशी पूनम अक्सर कमरे पर पहुंचकर ताने देती थी। इसी बीच 26 सितंबर 2023 को रिंकी ने फंदा लगा लिया। इस पर रिंकी के परिजनों ने मनीष व उनके मां-बाप के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें फाइनल रिपोर्ट लग गई थी।
पांच अक्तूबर 2023 को नगराम इलाके से गुजरी इंदिरा नहर में शव मिलने के बाद उसकी पहचान के लिए काफी प्रयास किया गया, फिर भी असमंजस की स्थिति बनी रही। मनीष के पिता विशुन कुमार ने शव के डीएनए टेस्ट की मांग की। डीएनए रिपोर्ट में मनीष का शव होने की पुष्टि के बाद रिंकी की बड़ी बहन शशी पूनम व पिता रामदुलारे, भाई अर्जुन उर्फ निरंकार निवासी समहिया रामपुर सीतापुर के विरुद्ध हत्या कर शव नहर में फेंके जाने का आरोप लगाते हुए विशुन कुमार ने नगराम पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने घटनास्थल बाहरी होने की वजह से मुकदमा दर्ज नहीं किया। ऐसे में न्यायालय में फरियाद लगाई गई।
विज्ञापन

थाना अध्यक्ष नगराम विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि इस मामले में मृतक का शव दो वर्ष पहले नगराम इलाके में मिला था, जो कई दिन पुराना था। शव नहर में कहीं बाहर से बहकर आया था। मृतक की बाइक महमूदाबाद सीतापुर के पास शारदा सहायक इंदिरा नहर की पटरी पर खड़ी मिली थी, इससे साफ है कि घटनास्थल वहीं का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें