फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: इंदिरा नहर में उतराता मिला शव, नहीं हो सकी पहचान

Fri, 31 Jul 2026 02:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
नगराम। क्षेत्र से गुजरी इंदिरा नहर में बृहस्पतिवार को समेसी पुल के पास एक व्यक्ति का शव उतराता मिला। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि सुबह सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। शव की पहचान कराने का प्रयास किया गया पर शिनाख्त नहीं हो सकी। शव कई दिन पुराना लग रहा है। व्यक्ति की उम्र 45 से 50 वर्ष के बीच है। शरीर पर सफेद रंग का कुर्ता मौजूद था और दाहिने हाथ में कलावा बंधा मिला। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। शव की पहचान के लिए फोटो को सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें