एलडीए बोर्ड मीटिंग की नई तारीख एक बार फिर से तय कर दी गई है।
30 दिसंबर को प्राधिकरण बोर्ड बैठक होगी।
विज्ञापन
विभिन्न कारणों से पिछले करीब दो
महीने में तीन बार एलडीए बोर्ड मीटिंग को स्थगित किया जा चुका है।
यदि
सब ठीक रहा और तय तारीख पर प्राधिकरण बोर्ड की मीटिंग होती है तो इस बार
जिला पंचायत के नक्शाधारियों को राहत संभव है।
इसमें सबसे बड़ा बदलाव
रिवाइज मास्टर प्लान एरिया में हुए निर्माणों के संबंध में होगा। इन
मानचित्रों को वैधता देने के लिए प्राधिकरण नई नीति को हरी झंडी दे सकता
है। आउटर रिंग रोड का नया खाका एलडीए ने बना लिया है।
इसके मुताबिक रिंग
रोड के अलाइनमेंट में चक गंजरिया परियोजना के पास बदलाव कर दिया गया है। यह
रिंग रोड अब चार किलोमीटर पीछे रायबरेली रोड से सटते हुए गांवों से गुजरते
हुए फैजाबाद रोड से मिलेगी।