फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला: महाकुंभ को देखते हुए 24 फरवरी का एग्जाम किया गया स्थगित, इस तारीख को होगी

Sat, 22 Feb 2025 07:49 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

बोर्ड परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला हुआ है। महाकुंभ को देखते हुए 24 फरवरी का एग्जाम स्थगित कर दिया गया है। आगे पढ़ें और जानें यह कब होगा?
विज्ञापन
up board exam - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू हो रही हैं। जबकि प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का स्नान होना है। स्नान के कारण श्रद्धालुओं की काफी संख्या व यातायात को देखते हुए प्रयागराज में 24 फरवरी को होने वाली बोर्ड परीक्षा स्थगित कर दी गई है।

माध्यमिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने शुक्रवार को राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम के उद्घाटन के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रयागराज में 26 फरवरी को महाकुंभ के अंतिम स्नान महाशिवरात्रि पर काफी लोगों के आने व यातायात प्रबंधन को देखते हुए 24 फरवरी को होने वाली हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाओं को स्थगित कर 9 मार्च रविवार को फिर से आयोजित किया जाएगा।

पेपर उसी समय और स्थान पर नौ मार्च को होगा

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह संशोधन केवल प्रयागराज जिले के लिए लागू होगा, जबकि अन्य जिलों में परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगी। इसके बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव अशोक कुमार की ओर से इसका आदेश जारी किया गया। उन्होंने बताया कि 24 फरवरी को होने वाली परीक्षाओं का विषय और पेपर उसी समय और स्थान पर नौ मार्च को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें