फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शिक्षण, शोध और कला में सहयोग के लिए साथ आए बीएनए व नालंदा विवि

विज्ञापन
नालंदा विश्वविद्यालय के साथ एमओयू के दौरान भारतेंदु नाट्य अकादमी के निदेशक बिपिन कुमार और प्रशि
विज्ञापन
लखनऊ। भारतेंदु नाट्य अकादमी की ओर से अपने यहां अध्ययनरत विद्यार्थियों को बेहतर माहौल, शिक्षा और प्रशिक्षण मुहैया कराने के लिए प्रयास जारी हैं। इसी क्रम में सोमवार को भारतेंदु नाट्य अकादमी और नव नालंदा महाविहार विश्वविद्यालय के बीच एक ऐतिहासिक सांस्कृतिक समझौता हुआ है। नव नालंदा महाविहार विश्वविद्यालय में आयोजित समारोह में बीएनए के निदेशक बिपिन कुमार और नालंदा विवि के कुलपति प्रो. सिद्धार्थ सिंह ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन


इस महत्वपूर्ण समझौते के लिए भारतेंदु नाट्य अकादमी के निदेशक और नाट्य शास्त्र के प्रशिक्षक डॉ. सुमित श्रीवास्तव नालंदा पहुंचे थे। निदेशक ने बताया कि यह पहल उत्तर प्रदेश और बिहार की सांस्कृतिक धरोहरों को जोड़ने के साथ-साथ संपूर्ण भारतीय संस्कृति को नई दिशा देने में सहायक सिद्ध होगी। इस मौके पर नालंदा विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार प्रो. रूबी कुमारी, डीन वेलफेयर प्रो. विजय करण और नालंदा विवि के सैकड़ों छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


एमओयू के अंतर्गत यह होगा खास
- दोनों संस्थानों के विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को परस्पर प्रशिक्षण और अध्ययन का अवसर मिलेगा।

- संगोष्ठियों, कार्यशालाओं, व्याख्यानमालाओं एवं सांस्कृतिक आयोजनों का संयुक्त संचालन होगा।

- भारतीय परंपराओं, नाट्य एवं लोककलाओं के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें