फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हजरतगंज थाने के पास खड़ी मिली बीएमडब्ल्यू कार, चालक फरार

विज्ञापन
पुलिस ने बरामद की कार। 
विज्ञापन
लखनऊ। तालकटोरा इलाके में हिट एंड रन केस में बीएमडब्ल्यू कार हजरतगंज थाने के पास लावारिस हालत में खड़ी मिली। कार पर नंबर प्लेट नहीं थी। तालकटोरा पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। घटना के चार दिन बाद भी कार चालक फरार है। पुलिस का दावा है कि चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर तालकटोरा कुलदीप दुबे के मुताबिक, बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि बीएमडब्ल्यू कार हजरतगंज थाने के पास खड़ी है। पुलिस ने फौरन कार को हिरासत में लिया। कार पर नंबर प्लेट नहीं थी।

उधर, पीड़ित का कहना है कि हादसा हुए चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक पुलिस कार चालक को नहीं पकड़ सकी है। इंस्पेक्टर का कहना है कि चालक के बारे में पता लगाया जा रहा है। कार हरियाणा के गुरुग्राम पते पर रजिस्टर्ड है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्र बताते हैं कि आरोपी दुर्घटनाग्रस्त बीएमडब्ल्यू कार को हजरतगंज थाने के पास बाजार में कार बनवाने के लिए लेकर आया था। यहां कार छोड़कर चला गया।
जानिए, पूरा घटनाक्रम

तालकटोरा के राजाजीपुरम स्थित एमआईएस चौराहे के पास रविवार देर रात हिंट एंड रन की घटना घटी। बीएमडब्ल्यू कार की टक्कर से ठाकुरगंज शेखपुर निवासी राजरानी (60) की मौत हो गई थी। हादसे में बाइक सवार राजरानी का बेटा फूल कारोबारी सुभाष लोधी का पैर टूट गया था। सुभाष के भाई आकाश ने तालकटोरा थाने में कार नंबर के आधार लापरवाही से मौत सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें