फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पुलिस की पकड़ से बाहर बीएमडब्ल्यू कार चालक

Wed, 23 Apr 2025 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पुलिस की पकड़ से बाहर बीएमडब्ल्यू कार चालक
विज्ञापन
लखनऊ। राजाजीपुरम में रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में ठाकुरगंज के शेखपुर निवासी राजरानी (60) की मौत के मामले में बीएमडब्ल्यू कार चालक अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस अब तक घटनास्थल व उसके आसपास लगे डेढ़ सौ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल चुकी है, पर खाली हाथ है।
विज्ञापन

बता दें कि सुभाष लोधी रविवार शाम को मां राजरानी के साथ बाइक से तालकटोरा के कॉटन मिल स्थित बुआ के घर शादी में गए थे। रात करीब डेढ़ बजे बाइक से लौट रहे थे। पुलिस बूथ एमआईएस चौराहे के पास बीएमडब्ल्यू कार की टक्कर से सुभाष सड़क किनारे गिर गए थे। राजरानी कार के बंपर में फंस गई थीं। 600 मीटर तक घिसटने के चलते उनकी मौत हो गई थी।

मामले में केस दर्ज कर तालकटोरा पुलिस ने सोमवार देर रात व मंगलवार सुबह आरोपी चालक के संभावित ठिकानों पर दबिश दी, पर आरोपी पकड़ में नहीं आया। इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे ने बताया कि आरोपी की कार का नंबर हरियाणा का है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें