फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एसआईआर फॉर्म के लिए घर-घर दौड़ लगा रहे बीएलओ, फिर भी काम अधूरा

विज्ञापन
निर्वाचन आयोग करा रहा एसआईआर।
विज्ञापन
लखनऊ। एसआईआर के काम में लगे बीएलओ मानसिक दबाव में हैं। उनका कहना है कि जिस काम के लिए एक साल का समय चाहिए था, उसे महज एक महीने में ही पूरा करने के निर्देश हैं। फॉर्म भरने व जमा करने के लिए अब तीन दिन शेष हैं, लेकिन अब भी प्रत्येक क्षेत्र से कम से कम 100 मतदाताओं ने फॉर्म जमा नहीं किया है। दबाव इतना है कि पूरा समय दौड़ लगाने में ही बीत जा रहा है। फिर भी मतदाता इसमें रुचि नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

बीएलओ बने मोहनलालगंज क्षेत्र के एक परिषदीय विद्यालय के शिक्षक ने कहा कि जिस काम के लिए उनकी तैनाती हुई थी। वह काम तो अब पार्टटाइम जैसा हो गया है। स्कूल जाते हैं और चेहरा दिखाकर वापस हो जाते हैं। पूरे दिन गांव-गांव का दौड़ लगाते हैं फिर भी काम अधूरा है।

सरोजनीनगर स्थित परिषदीय विद्यालय की शिक्षिका ने बताया कि एसआईआर फॉर्म को लेकर दबाव इतना है कि घर के लोगों को भी इस काम में जूझना पड़ता है। रात 11 बजे तक ऑनलाइन अपलोड करना होता है। ऊपर से आदेश है कि बस किसी भी तरह काम पूरा करना है।
विज्ञापन

मतदाता जमा करें फॉर्म
जिलाधिकारी विशाख जी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एसआईआर जरूरी है। सभी मतदाताओं से अपील है कि फॉर्म जमा कराने में बीएलओ की मदद करें। बीएलओ को भी निर्देश है कि फॉर्म भरते समय किसी भी मतदाता को समस्या होती है तो उसका समाधान तुरंत करें। एडीओ, कोटेदार को भी बीएलओ के साथ फील्ड में उतरकर गणना प्रपत्रों को जमा कराने में मदद करने के निर्देश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें