लखनऊ। लोकबंधु राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय अपना स्थापना माह बना रहा है। इस उपलक्ष्य में गंभीर रोगियों की जीवन रक्षा के लिए 10 से 15 दिसंबर तक बिना डोनर खून मुहैया कराया जाएगा। इसमें बी, ओ एवं एबी पॉजिटिव ग्रुप का खून एवं पैक्ड रेड ब्लड सेल (पीआरबीसी) दिया जाएगा। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर ने बताया कि किसी भी निजी अस्पताल या राजकीय चिकित्सालय में भर्ती रोगी इसका लाभ ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। सभी लोगों को वर्ष में एक या दो बार रक्तदान जरूर करना चाहिए जिससे जरूरतमंद लोगों की जिंदगी बचाई जा सके।