फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइए 25 को मिलकर करें रक्तदान, ताकि बचा सकें किसी की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अमर उजाला फाउंडेशन के 25 जुलाई को लगने वाले रक्तदान शिविर में रक्तदान कर लोगों की जान बचाने को लेकर सिंधी समाज के लोगों में खासा उत्साह है। साईं मोहनलाल के 40वें जन्म दिवस के अवसर पर गुरु माता दयाली देवी सेवा मंडल और सखी बाबा युवा मंडल के सहयोग से लगने वाले इस शिविर में केजीएमयू ब्लड बैंक की टीम रक्तदान कराएगी। शिविर का उद्घाटन साईं मोहल लाल और विधायक सुरेश चंद्र तिवारी करेंगे।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते सरकारी ब्लड बैंकों में हो रही रक्त की कमी को देखते अमर उजाला फाउंडेशन अपने सामाजिक सरोकारों के तहत वीआईपी रोड, टेढ़ी पुलिया, आलमबाग स्थित शिव शांति संत आसूदाराम आश्रम में सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहा है। इसमें रक्तदान कर महादानी बनने वालों को अमर उजाला फाउंडेशन प्रमाणपत्र देकर सम्मानित भी करेगा। शिविर में कोरोना प्रोटोकॉल का पूरा पालन किया जाएगा। केजीएमयू ब्लड बैंक की प्रभारी डॉ. तूलिका चंद्रा ने सभी स्वस्थ लोगों से बढ़ चढ़कर रक्तदान करने की अपील की है। उनका कहना है कि रक्तदान करने से शरीर में किसी भी तरह की कोई कमजोरी नहीं आती है। न ही किसी प्रकार का संक्रमण होता है। 18 से 65 साल तक का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर महादानी बन सकता है। आपका एक यूनिट ब्लड चार जरूरतमंद लोगों की जान बचा सकता है। उन्होंने दक्तदान करने के इच्छुक लोगों से अपील है कि वो मास्क अवश्य लगाकर आएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। कहा कि, रक्तदान करने से खून संबंधी सारी जांच हो जाती है। रक्तदाता के शरीर में एंटीबॉडीज की क्या स्थिति है, इसकी भी जानकारी हो जाती है।
रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं : साईं मोहनलाल
सिंधी समाज के धर्मगुरु साईं मोहनलाल और साईं हरीश लाल ने समाज के लोगों से बढ़ चढ़कर रक्तदान करने की अपील की है। उनका कहना है रक्तदान से करने से कोई नुकसान नहीं होता और इससे बड़ा कोई दान नहीं है। उन्होंने कहा कि ब्लड की जरूरत पड़ने पर इंसान ही इंसान के काम आता है। इसलिए कोरोना महामारी की इस संकट की घड़ी में लोग रक्तदान कर दूसरों की जान बचाएं। इससे बड़ा पुण्य का और समाजसेवा का और कोई काम नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये लोग कर सकते हैं रक्तदान
-18 से 65 साल तक का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति।
- वैक्सीनेशन के 14 दिन बाद कर सकते हैं रक्तदान।
- कोरोना निगेटिव की रिपोर्ट आने के 30 दिन बाद रक्तदान कर सकते हैं।
इन बातों का रखें ख्याल
- रक्तदान करने से पहली रात भरपूर नींद लें।
- खाली पेट रक्तदान न करें, भरपेट नाश्ता या भोजन अवश्य करें।
- हृदय और शुगर के रोगी रक्तदान नहीं कर सकते हैं।
- रक्तदान करने से पहले आपने किसी भी दवा का सेवन न किया हो।
पंजीकरण और जानकारी के लिए करें संपर्क
- प्रीतम बलेचा : 9936189492
- विवेक सक्सेना : 9675899626
अहम जानकारी
- रक्तदान शिविर : 25 जुलाई 2021
- स्थान : शिव शांति संत आसूदाराम, वीआईपी रोड।
- समय : सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें