एचडीएफसी बैंक ने देशभर में चले रक्तदान कार्यक्रम में 61,902 यूनिट ब्लड इकट्ठा करने के अभियान को गिनीज बुक ऑफ द वर्ल्ड बुक में शामिल किया गया है।
सोमवार को बैंक के एमडी आदित्य पुरी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि केवल एक दिन में छह दिसंबर 2013 को विभिन्न शहरों में लगाए गए 1,115 शिविरों में 61,902 यूनिट खून को एकत्र किया गया।
वहीं कई दिनों तक चली पहल में 864 स्थानों से 1,495 संग्रह केंद्रों से 86,774 इकाइयों का संग्रह किया।
वहीं एचडीएफसी के कंट्री हेड भावेश जाफरी ने बताया कि इस काम के लिए एचडीएफसी ने ब्लड बैंकों और अस्पतालों से साझेदारी की।
बैंक की तरफ से बिहार, मध्य प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु और जम्मू कश्मीर के अंदरूनी इलाकों में स्टोरेज प्वाइंट भी बनाए गए हैं।