फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में खंड विकास अधिकारी ने पूरे मोहल्ले के खिलाफ दर्ज कराया केस, जानें- पूरा मामला

Tue, 03 Sep 2019 04:15 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कूड़ा डालने से नाला हुआ चोक, हुई जलभराव की समस्या - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ के मोहनलालगंज में संकट मोचन मंदिर के आसपास रहने वाले लोगों के खिलाफ खंड विकास अधिकारी ने गंदगी फैलाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी  है। जानकारी के मुताबिक संकट मोचन मंदिर के आसपास रहने वाले लोगों द्वारा गंदगी फैलाने व कूड़ा, पॉलीथीन डालने से कस्बा मोहनलाल गंज से निकलने वाला नाला चोक हो गया है।
विज्ञापन


जिससे जलभराव की समस्या हो गयी है। इस रास्ते से होकर जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ले में लोगों के घरों से निकला कचरा व चाट व ढाबे वालों द्वारा कचरा फैलाया जाता है। खंड विकास अधिकारी भोलेनाथ कनौजिया ने समस्या को संज्ञान में लेते हुए लोगों को नोटिस भी जारी किया था लेकिन समस्या का समाधान न होने पर आसपास रहने वाले व्यापारियों, ढाबा संचालक समेत तमाम अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

मालूम हो कि इसी मोहल्ले में गंदगी व जलभराव के चलते मीरा नाम की महिला की मौत हो गई थी और आधा दर्जन के करीब लोग संक्रमण रोग की चपेट में आ गये थे। इंस्पेक्टर गऊदीन शुक्ला के मुताबिक मुकदमा दर्ज होने के बाद मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें