फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दृष्टिबाधित युवक की गला दबाकर हत्या

Sat, 11 Jan 2025 10:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
दृष्टिबाधित युवक की गला दबाकर हत्या
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। कमलपुर सिरसा सीतापुर रोड स्थित मौर्या किराना दुकान के बाहर सो रहे दृष्टिबाधित अंकित वर्मा (25) की हत्या कर दी गई। उनका शव तख्त के नीचे कंबल से ढका मिला। हाथ व पैर शाॅल से बंधे थे और मुंह में कपड़ा ठुसा हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुषि्ट हुई है।
विज्ञापन


अलीगंज निवासी अंकित वर्मा बुजुर्ग मां अनीता व फुफेरे भाई कमल वर्मा के साथ कमालपुर सिरसा में रहते थे। कमल ने बताया कि अंकित 90 फीसदी दृष्टिबाधित थे, एक मीटर दूर की वस्तु भी उनको नहीं दिखाई देती थी। वह सीतापुर हाईवे पर बीके रस्तोगी की मुस्कान क्लीनिक पर साफ सफाई काम करते थे। पास में बनी त्रिभुवन मौर्या की किराना दुकान के बाहर सो जाते थे। रोज की तरह बृहस्पतिवार रात नौ बजे दुकानदार त्रिभुवन दुकान के बगले में बने गोदाम में सोने चले गए। अंकित दुकान के बाहर तख्त पर सो रहे थे।

शुक्रवार सुबह करीब सात बजे त्रिभुवन उठे और अंकित को आवाज लगाई, पर कोई जवाब नहीं मिला। अंकित तख्त के नीचे पड़े थे और कंबल पड़ा था। दुकानदार ने कंबल हटाया तो अंकित का शव औंधे मुंह मिला। हाथ व पैर उनकी शॉल से पीछे की तरफ बंधे थे और मुंह में कपड़ा ठुंसा हुआ था। एडीसीपी नॉर्थ जितेंद्र कुमार दुबे व फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची। एडीसीपी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट फिलहाल पुलिस को नहीं मिली है। एक युवती को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


पेड़ पर लगाया वाईफाई कैमरे मिला गायब
त्रिभुवन ने दुकान के सामने पेड़ पर सौर ऊर्जा से संचालित वाईफाई कैमरा लगा रखा था। पुलिस को जांच में पता चला कि हत्यारों ने कैमरा ही गायब कर दिया था। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कैमरे के बारे में किन लोगों को पता था। पुलिस को वारदात के पीछे किसी करीबी के होने की आशंका है।

मेरठ---एसएन फार्म हाउस 100 फुटा रोड मृतको के शवो को कबिस्तान ले जाते लोगस  ------नीटू

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें