फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मां ब्रह्मचारिणी से मांगा सुख-शांति का आशीष

विज्ञापन
मां दुर्गा के मंदिर में पहुंचे भक्त।
विज्ञापन
लखनऊ। नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा की गई। मंदिरों में आस्था और भक्ति का अनूठा संगम दिखा। शहर के प्रमुख शक्तिपीठों और मंदिरों में सुबह की पहली किरण के साथ भक्तों की कतारें लगनी शुरू हो गईं। देर रात तक मां के जयकारों से मंदिर परिसर गुंजायमान रहे। भक्तों ने सुख-शांति की कामना की।
विज्ञापन

चौक स्थित मठ श्री बड़ी काली जी मंदिर में सुबह से भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने माता ब्रह्मचारिणी के चरणों में शीश नवाए। शाम को भजनों की प्रस्तुतियां पेश की गईं।





कमल पर सवार होकर मां ने दिया दर्शन

चौपटियां स्थित संदोहन देवी मंदिर में मां का भव्य शृंगार किया गया। दुर्गा मां ने यहां कमल पर सवार होकर भक्तों को दर्शन दिए। इसके लिए भक्तों की भीड़ देखने को मिला। शाम को साईं संध्या में भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे।
विज्ञापन




भजनों से किया मां का गुणगान

ठाकुरगंज स्थित मां पूर्वी देवी मंदिर में माता की चौकी लगाई गई। महिलाओं ने मनमोहक भजनों से मां का गुणगान किया। मां दुर्गा के दर्शन के लिए भक्त देर रात तक आते रहे।

मां दुर्गा के मंदिर में पहुंचे भक्त।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें