फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली : ऊंचाहार एनटीपीसी प्लांट के यूनिट नंबर छह में फिर ब्लास्ट, श्रमिक झुलसा

Wed, 14 Mar 2018 11:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
हादसे में घायल श्रमिक विजय। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ऊंचाहार एनटीपीसी के यूनिट नंबर 6 में मंगलवार शाम तेज ब्लास्ट हो गया। विभागीय चूक से हुए इस हादसे में एक दैनिक श्रमिक (इलेक्ट्रिशियन) गंभीर रूप से झुलस गया है।  एनटीपीसी के अधिकारी व कर्मचारी मामले को दबाए रहे लेकिन बुधवार की सुबह खुलासा हुआ तो कोई भी इस बारे में बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन



घायल का इलाज एनटीपीसी के अस्पताल में ही उसका इलाज चल रहा है। यूनिट नंबर 6 वही एरिया है, जहां पांच महीने पहले ब्वॉयलर में ब्लास्ट होने से तीन एजीएम समेत 45 की मौत हो गई थी। 

एनटीपीसी प्लांट के बहुचर्चित यूनिट नंबर 6 के बूथ एरिया के 3 नंबर ट्रांसफार्मर के पास एलसीवी/आरसीवी में मंगलवार शाम अचानक ब्लास्ट हो गया। मौके पर मौजूद इलेक्ट्रिशियन विजय (38) गंभीर रूप से झुलस गया। विजय गोरखपुर के कम्पियरगंज का निवासी है।
विज्ञापन


हादसे से एनटीपीसी परिसर में हड़कंप मच गया। साथी कर्मचारियों ने तत्काल विजय को परिसर में ही स्थित अस्पताल पहुंचाया। वहीं, एनटीपीसी के अधिकारी मामले को दबाने में जुटे रहे। 
Trending Videos
विज्ञापन

पिछले हादसे की अब तक नहीं पूरी हुई जांच

ntpc unchahar - फोटो : amar ujala
बता दें कि इसी यूनिट में एक नवंबर 2017 को ब्वॉयलर एरिया में ब्लास्ट होने से तीन एजीएम समेत 45 की मौत हो गई थी जबकि व कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। मामले की 30 दिन में जांच के आदेश के बावजूद अभी तक न तो किसी रिपोर्ट का खुलासा नहीं हुआ। विभागीय लापरवाही का ही नतीजा है कि मंगलवार शाम फिर एक श्रमिक हादसे का शिकार हो गया।  

मामले में जब एनटीपीसी के अधिकारियों व कर्मचारियों से बात करने की कोशिश की गई तो सभी ने मौन साध लिया। अस्पताल के अधिकारी तक खमोश हैं। वहीं, एनटीपीसी आवासीय परिसर में एनटीपीसी पुलिस चौकी होने के बावजूद किसी ने शिकायत नहीं की। सासद सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र में फिर हुए इस हादसे को लेकर जनप्रतिनिधि तक बोलने से कतरा रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें