फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती: गैस रिफलिंग करते वक्त सिलेंडर में विस्फोट, मकान धराशायी, एक की मौत कई दबे होने की आशंका

Wed, 07 Nov 2018 07:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रावस्ती
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में दिवाली पर बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में एक की मौत हो गई है। जबकि एक गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


घटना श्रावस्ती जिले की है। मल्हीपुर थाना इलाके के बदला चौकी के इलाहाबाद बैंक के सामने गैस रिफलिंग करते वक्त सिलेंडर में विस्फोट हो गया। जिसके बाद मकान धराशायी हो गया।

विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक बुरी तरह जलकर गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  वहीं जानकारी मिली है कि घर के मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विस्फोट के बाद चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने के घंटों बाद पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल राहत और बचाव कार्य चल रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें