फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांजिस्टर में विस्फोट से तीन जख्मी, मचा हड़कंप

Sun, 19 Mar 2017 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
घायल को अस्पताल ले जाते लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सुल्तानपुर के नंदरई गांव में शनिवार शाम एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच में रखे ट्रांजिस्टर में अचानक विस्फोट हो गया। इसकी चपेट में आने से एक बच्चे समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


विस्फोट से गांव में अफरातफरी मच गई। घायलों को सीएचसी बल्दीराय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने एक युवक की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

बल्दीराय थाना क्षेत्र के नंदरई गांव निवासी शारदा प्रसाद सिंह की पत्नी सोना देवी (70) शनिवार शाम घर के सामने खड़े ट्रैक्टर के पास बैठी थीं। इसी बीच गांव के संदीप कोरी (26) व अंकित कोरी (6) ट्रैक्टर के पास से गुजर रहे थे।

अचानक संदीप की निगाह ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच टूल बॉक्स पर रखे एक ट्रांजिस्टर पर पड़ी। संदीप ने उसे उठाकर ऑन करना चाहा, तभी उसमें विस्फोट हो गया। विस्फोट से संदीप और अंकित दूर जा गिरे। पास बैठी सोना देवी भी घायल हो गईं। पास में खड़ी अंकित की बहन पूजा (2) भी मामूली झुलस गई। तेज धमाके से गांव में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से विस्फोट की आशंका

विस्फोट - फोटो : amar ujala
विस्फोट की घटना को पुलिस प्रथम दृष्टया साधारण विस्फोट मानकर चल रही है। अंदेशा लगाया जा रहा है कि धूप में काफी समय से ट्रांजिस्टर रखे रहने की वजह से वह गर्म हो गया होगा। गर्मी की वजह से ट्रांजिस्टर में शॉर्ट सर्किट व उसके बाद बैट्ररी की वजह से विस्फोट की आशंका जताई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें