फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित बहनोई की मौत के बाद मोबाइल व पैसे गायब करने का भाजपा नेता ने लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लोहिया अस्पताल में कोरोना संक्रमित की मौत के बाद अस्पताल प्रशासन द्वारा मरीज का मोबाइल और नगदी वापस न करने का आरोप लगाते हुए भाजपा नेता व गोसाईगंज नगर पंचायत अध्यक्ष निखिल मिश्रा ने संस्थान के निदेशक व नोडल अधिकारी को पत्र लिख कड़ी नाराजगी जताई है। चेयरमैन ने कहा कि पैसे व मोबाइल वापस न मिलने पर मामले की शिकायत आला अधिकारियों व पुलिस आयुक्त से की करेंगे।
विज्ञापन

चेयरमैन निखिल मिश्रा ने बताया कि सुशांत गोल्फ सिटी के अहिमामऊ निवासी उनके बहनोई प्रशांत द्विवेदी को कोरोना संक्रमित होने के बाद शहीद पथ स्थित राम मनोहर लोहिया आर्युविज्ञान संस्थान के 200 बेड के कोविड अस्पताल में 14 अप्रैल को भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान 26 अप्रैल की सुबह उनकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने चेयरमैन व परिवारीजनों को बुलाकर शव के साथ ही मृतक के पास मौजूद सामान तो सौंपा। उसमें से मृतक प्रशान्त का मोबाइल व 17 हजार रुपये गायब थे। निखिल मिश्रा का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन से जब मोबाइल व पैसे देने की बात कही गई तो दो दिन बाद आकर ले जाने को कहा गया।
आरोप है कि दो दिन बार भी न तो मृतक का मोबाइल मिला और न ही पैसे। चेयरमैन ने राम मनोहर लोहिया आर्युविज्ञान संस्थान के निदेशक व नोडल अधिकारी को पत्र लिखकर मोबाइल व पैसे वापस दिलाए जाने की मांग की है। चेयरमैन के मुताबिक, कोविड अस्पताल के प्रभारी ने बताया कि मोबाइल व पैसे के लिए अस्पताल में तैनात स्टाफ से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। जानकारी न होने पर सीसीटीवी फुटेज से पड़ताल की जाएगी। संस्थान के प्रवक्ता डॉ. श्रीकेश के मुताबिक, मामले की जांच कराई जा रही है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। सीसीटीवी कैमरे चेक कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें