फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ब्लैकमेल कर युवती से दुष्कर्म, वसूले 35 हजार

Fri, 24 Apr 2026 02:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। यूपीएससी की तैयारी कर रही युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने आरोपी आगरा के गड़सान निवासी अमित कुमार के खिलाफ बुधवार को हुसैनगंजथाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि इंस्टाग्राम पर दोस्ती करने के बाद आरोपी ने युवती की आपत्तिजनक तस्वीर हासिल कर ली और उसके बल पर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। यही नहीं, आरोपी ने युवती से 35 हजार रुपये भी वसूल लिए।
विज्ञापन


एसएसआई हुसैनगंज सुनील कुमार मौर्य ने बताया कि युवती उनके इलाके में किराये के फ्लैट में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रही है। युवती के पिता के अनुसार चार वर्ष पहले बेटी की जान-पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से आरोपी अमित से हुई थी। अमित आगरा में हैंडीक्राफ्ट का काम करता है। 22 अप्रैल की रात दो बजे बेटी ने उन्हें फोन किया। उस समय वह काफी डरी, सहमी थी। किसी तरह उसने बताया कि अमित काफी समय से उसे ब्लैकमेल कर उसके साथ गलत काम कर रहा है। बेटी ने बताया कि आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें हासिल कर ली थीं। तस्वीरें वायरल करने की धमकी देते हुए वह उसे ब्लैकमेल करने लगा। कई बार अलग-अलग जगहों पर ले जाकर दुष्कर्म किया और 35 हजार रुपये भी वसूल लिए।

बेटी ने बताया कि अमित 21 अप्रैल को उसके फ्लैट में जबरन घुस आया। इसके बाद कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर जबरन उसे पिला दिया। तबीयत खराब होने पर आरोपी उसे फ्लैट के कमरे में छोड़कर भाग गया। एसएसआई सुनील कुमार ने बताया कि दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें