फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: उर्वरक की काला बाजारी पर दुकान का लाइसेंस हुआ निरस्त, स्टॉक की गड़बड़ी... दुकानदार को नोटिस जारी

Sun, 25 May 2025 11:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में उर्वरक की काला बाजारी पर कृषि विभाग ने एक दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया। वहीं दूसरी दुकान में स्टॉक के लिखा-पढ़ी में गड़बड़ी मिलने पर दुकानदार को नोटिस जारी किया गया है। 
विज्ञापन
खाद (सांकेतिक) - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में बख्शी का तालाब इलाके में उर्वरक की कालाबाजारी कर स्टॉक में हेरफेर करने वाली एक दुकान का कृषि विभाग ने लाइसेंस निरस्त कर दिया है। विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं। एक अन्य दुकान के भी स्टॉक में गड़बड़ी मिली, उसको नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी तेग बहादुर सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर शनिवार शाम बीकेटी इलाके की तीन दुकानों पर चेकिंग की गई थी। जय मां चंद्रिका खाद भंडार की जांच में सामने आया कि पीओएस (पॉइंट ऑफ सेल) मशीन में स्टॉक उपलब्ध दिखा रही थी, जबकि मौके पर स्टॉक नहीं था। दरअसल दुकानदार ने उर्वरक की कालाबाजारी की। इसलिए, रविवार को उसका लाइसेंस निरस्त कर कर दिया गया है।

स्टॉक के लिखा-पढ़ी में गड़बड़ी पर नोटिस जारी कर जवाब मांगा

जिला कृषि अधिकारी का कहना है कि मामले में विभागीय जांच कराई जा रही है। साक्ष्य जुटाने के बाद केस दर्ज कराया जाएगा। विष्णु खाद भंडार में उर्वरक के रखरखाव व स्टॉक के लिखा-पढ़ी में गड़बड़ी मिली है। दुकानदार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। जब तक गड़बड़ी ठीक नहीं हो जाती तब तक बिक्री पर रोक लगाई गई है। सुप्रिया फर्टिलाइजर में कोई गड़बड़ी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें