फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP की चिंता, महंगाई डायन खा न जाए मोदी के सपने

Fri, 04 Jul 2014 08:11 AM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
महंगाई की मार से जनता का रुख बदल न जाए। भाजपा के रणनीतिकारों को यह चिंता सताने लगी है। इसलिए वे लोकसभा चुनाव में मिला जनसमर्थन बरकरार रखने के लिए सक्रिय हो गए हैं। इसके लिए कार्यकर्ताओं को तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं से कहा जा रहा है कि वे जनता के बीच मजूबती से पार्टी का पक्ष रखें। लोगों को विश्वास दिलाएं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता के सपने को टूटने नहीं देंगे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी व प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल के नेतृत्व में हो रही संयुक्त क्षेत्रीय बैठकों का मुख्य एजेंडा भाजपा व मोदी सरकार की साख को बनाए रखना ही है।
विज्ञापन

खत्म करेंगे महंगाई

गुरुवार को लखनऊ में हुई बैठक में बंसल ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से मोदी के नाम पर काफी सीटें मिली हैं। भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला है।

मोदी सरकार आमजन के सपनों को टूटने नहीं देगी। महंगाई पर लगाम लगाएगी। आतंकवाद से निपटेगी। बेरोजगारी को खत्म करेगी। बस कुछ वक्त चाहिए।

दरअसल भाजपा यह जानती है कि बिना चीजों की कीमतें बढ़ाए स्थिति नियंत्रण में नही आएगी लेकिन सवाल यह भी है कि वह जनता को इस बारे में कैसे बताए?

सता रही आशंका

वाजपेयी व बंसल इससे पहले गोरखपुर व वाराणसी में बैठकें कर चुके हैं। बृहस्पतिवार को यहां उन्होंने लखनऊ महानगर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

शुक्रवार को अवध क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक होनी है। इसके बाद कानपुर, बुंदेलखंड सहित अन्य स्थानों पर बैठकें प्रस्तावित हैं।

ऐसा लगता है कि भाजपा नेताओं को इस बात की फिक्र सताने लगी है कि रेल किराए व माल भाड़ा में बढ़ोतरी, पेट्रोल व डीजल की कीमतों में वृद्धि, आलू-प्याज सहित खानपान की अन्य वस्तुओं की महंगाई पार्टी को नुकसान पहुंचा सकती है।
विज्ञापन

पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने की कवायद

पार्टी के रणनीतिकारों को इस बात का एहसास हो चुका है कि भाजपा की तरफ से तर्क चाहे जो दिए जाएं लेकिन यह जनता के गले से नीचे नहीं उतरने वाले।

इसीलिए उन्होंने कार्यकर्ताओं को भरोसे में लेकर जनता के बीच मोदी व भाजपा का भरोसा बरकरार रखने की रणनीति बनाई है।

दरअसल, भाजपा के रणनीतिकार चाहते हैं कि मोदी के नाम पर पार्टी को मिले समर्थन की हवा किसी तरह विधानसभा चुनाव तक जरूर बनी रहे।

साथ ही निकट भविष्य में होने वाले विधानसभा के उपचुनाव में पार्टी सभी सीटों पर वापसी कर ले।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें