फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भाजपा कार्यकर्ता की बहन का पर्स चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरानगर में बुधवार को ई- रिक्शा सवार भाजपा कार्यकर्ता मनोज त्रिवेदी की बहन शालिनी शुक्ला का पर्स चोरी हो गया। पीड़िता ने किसी तरह लोगों की मदद से तीन महिलाओं को पकड़ लिया। आरोप है कि तीन थानों के चक्कर लगाने के बाद कई घंटे बाद इंदिरानगर पुलिस ने केस दर्ज किया।
विज्ञापन

भाजपा के सोशल मीडिया सह संयोजक अवध क्षेत्र मनोज त्रिवेदी के मुताबिक, सीतापुर के सिधौली निवासी उनकी बहन शालिनी दोपहर करीब एक बजे खुर्रमनगर चौराहे से ई- रिक्शा पर रहीमनगर में रहने वाली बहन के घर जा रही थीं।
शालिनी के अनुसार, विकासनगर चौराहे पर चार महिलाएं ई- रिक्शा पर बैठीं। शालिनी इंद्रप्रस्थ मोड़ के पास उतर गईं। देखा कि बैग में रखा छोटा पर्स गायब था। इसमें 10 हजार रुपये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शक होने पर ई- रिक्शा का पीछा कर राहगीरों की मदद से रहीमनगर चौराहे के पास से तीन महिलाओं को पकड़ लिया। महिलाओं के पास से पर्स व 6500 रुपये बरामद हुए।
आरोप है कि महानगर, विकासनगर व इंदिरानगर पुलिस ने केस दर्ज कराने के लिए दौड़ाया। डीसीपी नॉर्थ के आदेश पर इंदिरानगर थाने में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें